Safe Shop 8 Step Training | सेफ शॉप 8 स्ट्रेप ट्रेनिंग

Safe shop 8 step training सेफ शॉप बिज़नेस, Network marketing business तथा direct selling business का एक अहम् हिस्सा है | अगर network marketing में कामयाब होना चाहते है तो सबसे पहेल आपको ये 8 step training को ध्यान से समझाना होगा | क्योंकि बिना Safe safe shop 8 step training को जाने आप सेफ…

SAFE SHOP 8 STEP TRAINING

Safe shop 8 step training सेफ शॉप बिज़नेस, Network marketing business तथा direct selling business का एक अहम् हिस्सा है | अगर network marketing में कामयाब होना चाहते है तो सबसे पहेल आपको ये 8 step training को ध्यान से समझाना होगा | क्योंकि बिना Safe safe shop 8 step training को जाने आप सेफ शॉप बिज़नस या नेटवर्क मार्केटिंग में  सफल नही हो सकते है | इसलिए आप ध्यानपूर्वक Safe Shop 8 Step Training को जाने ,समझे और फॉलो करे |

Safe Shop 8 Step Training List

1.DREAM (सपना )

2.LIST  (सूचि तैयार करना )

3.INVITATION (आमंत्रित करना )

4.SHOW THE PLAN (प्लान दिखाना )

5.FOLLOW UP (फॉलोअप  करना )

6.BE A TEAM PLAYER (टीम का खिलाडी बनान )

7.100% USER (१००% यूजर बनना)

8.TAPE,BOOK,FUNCTION इन सब सोर्सेज की मदद ले सकते है |

DREAM ( सपना )

Dream

ड्रीम (सपना) safe shop 8 step training का सबसे पहला स्टेप है| अगर आप अपना एक ड्रीम बना लेते है तो आपको सेफ शॉप बिज़नस को समझने और करने में कोई भी समस्या नही आयेगी और आप आसानी से अपना सपना पूरा कर पाएंगे |

ड्रीम बनाने से मतलब है आपको अपना एक टारगेट या लक्ष्य बनाने से है जिसे आपको अपनी मेहनत से पाना होगा| हमारा लक्ष्य कुछ भी हो सकता है जैसे एक अच्छा ड्रीम हाउस होना,सपनो की कार ,अपने बच्चो को अच्छी एजुकेशन देना ,देश विदेश की यात्राये करना ,आर्थिक आज़ादी पाना ,समय की आज़ादी पाना इत्यादि |

ये सभी हम लोग के ड्रीम या लक्ष्य होते है और सबसे बड़ा ड्रीम होता है अमीर बनाना |  इस समय आपको सपने जैसा  लग रहा होगा लेकिन सेफ शॉप में वही कामयाब होते है जो सपने देखते है और उन्हें पूरा  करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते है |

यह अत्यंत महत्वपूर्ण है की आप जितने बड़े बड़े सपने देखेंगे उतनी ही बड़ी कामयाबी पाएंगे आपने सेफ शॉप की सुरुआत किसी न किसी कारण से की होगी, वो कारण ही आपको सेफ शॉप में सफलता दिलाएगी | सेफ शॉप में जब आप काम करेंगे औए सेफ शॉप के प्लान को लोगो को  दिखायेंगे तो आपको लोग मना भी कर सकते जिसके कारण आप निराश भी हो सकते है और आपको अपने उपर डाउट होने लगेगा की कही हम गलत रस्ते पर तो नहीं है |

आपके मन में नेगेटिव विचार आने लगेंगे और आप सेफ शॉप को छोड़ने के बारे में सोचने लगेंगे | लेकिन नही आपको ऐसा बिलकुल भी नही करना है और आपको अपने सपने को याद करना है की हम सेफ शॉप क्यों ज्वाइन किये थे | जैसे ही आप अपने सपने को याद करेंगे आपको एक नई उर्जा मिलेगी काम करने की और सबसे पहले आप अपने सपनो को लक्ष्य में बदल दीजिये |

लक्ष्य निर्धारण के लिए कुछ गाइड लाइन्स 

लक्ष्य SMART होने चाहिए –

S SPECIFIC ( निश्चित )
M MEASURABLE ( मापांकन योग्य )
A ACHIEVABLE ( प्राप्ति योग्य )
R REALISTIC  ( वास्तविक )
T TIME BOUND ( समय निर्धारित )

 

  • लक्ष्य लिखे हुए होने चाहिए |
  • आपके लक्ष्य हमेशा आपके सामने होने चाहिए |
  • अपने लक्ष्य को रिवाईस करे और जरुरत समझे तो नए लक्ष्य बनाये |
  • अपने सपने को हमेशा परिवार के साथ शेयर करे |
  • जब भी आप कोई लक्ष्य पूरा करे ,और अपने आपको इनाम दे |
  • समकालीन इनाम वह चीचे है जो आप चाहते है अगले 3 से 6 महीनो में|
  • मध्यकालीन इनाम वह चीचे है जिन्हें आप चाहते है  अगले 1 से 2 सालो में |
  • दीर्घकालीन इनाम वह चीचे है जिन्हें आप चाहते है 2 से 5 सालो में |

LIST ( सूचि तैयार करना )

List

सेफ शॉप कंपनी के 8 step training का अहम् हिस्सा है लिस्ट बनाना | बड़े स्तर पर बिज़नेस करने के लिए आपको अधिक से अधिक लोगो को प्लान दिखाना पड़ेगा | बड़े स्तर पर अपना बिसिनेस नेटवर्क खड़ा करने के लिए लगातार लोगो को अपना बिज़नस प्लान दिखाना पड़ेगा | इसलिए आपको अपने परिचितों एवं रिश्तेदारों के नामो की सूचि (list) बनानी होगी | जब आप अपने लोगो का list बनायेंगे तो आपको कुछ हिचकिचाहट भी होगी की किसका नाम list में लिखे |

क्योंकि आपके दिमाग में उनके ख्याल भी आएंगे की कही हमारे प्लान को इंकार न कर दे | लेकिन ये गलत है | क्योंकि हम इस्वर नही है की किसके दिमाग में क्या चल रहा है की हम जान जाये की हा करंगे कि ना, लोग आपके प्लान को हा भी कर सकते है और नही भी कर सकते है इसलिए list बनाते समय कोई भी  धारणा बनाये |

क्योंकि सेफ शॉप बिज़नस लोगो को जोड़ने का बिज़नस है | सेफ शॉप कंपनी में जितने बड़े आपके सपने होंगे , उतनी ही बड़ी आपकी लोगो की लिस्ट होनो चाहिये | जैसे किसी भी फैक्ट्री का उत्पादन उसके उपलब्ध कच्चे माल पर निर्भर करता है ठीक उसी प्रकार से सेफ शॉप में आपकी कामयाबी आपकी बनायीं हुई लिस्ट पर निर्भर करती है|

सेफ शॉप में अक्सर लोग अपने लोगो की लिस्ट नहीं बनाते है क्योंकि उनको लगता है की उनके सारे लोगो की लिस्ट उनके दिमाग में है | आपके दिमाग में आपके लोगो की लिस्ट रहने से आपका काम नहीं सुरु होगा | अपने लिस्ट को आप एक डायरी में लिखिए | इससे आपकी सेफ शॉप बिज़नस में कामयाबी की सम्भावनाये बढ़ जाती है | आइये मै आपको बताता हु की आप किस प्रकार से अपने लोगो की लिस्ट बना सकते है ?

आपको लिस्ट बनाने की सबसे आवश्यक चीज़ है , वह है आपके लोग (PEOPLE) किन्तु सेफ शॉप बिज़नस में कुछ एसोसिएट कहते है की मै  ज्यादा लोग को नहीं जनता हु | मेरी लिस्ट बहुत कम है | आईये मै  आपको बताता हु की आप कितने कोगो को जानते है | इस दुनिया में हर व्यक्ति की जान – पहचान कम से कम 100 लोगो तक होती है | अगर आप 100 लोगो की लिस्ट बनाते है और वे 100 लोग अपने 100 लोगो की लिस्ट बनाते है तो (100*100 = 10000) आपकी लिस्ट काफी बड़ी हो गयी |

इस प्रक्रिया से आपका आत्मविश्वास हमेसा बढ़ता रहता है | यही आपका विश्वास सेफ शॉप बिज़नस की शुरुवात में अहम भूमिका निभाता है | आपको एक बहुत आवश्यक बात याद रखनी है | जब आप अपनी लिस्ट बना रहे है तो आपके विचार में यह बात नहीं आनी  चाहिए की वह व्यक्ति आपके साथ जुड़ेगा या नहीं जुड़ेगा, जिस व्यक्ति का नाम आप अपने लिस्ट में शामिल कर रहे है क्यूंकि सेफ शॉप बिज़नस में जुड़ने का कारण कर किसी व्यक्ति का अलग – अलग होगा |

लिस्ट कैसे बनाये ?

List में हमेशा “MAN” का नाम शामिल करे |

M जिसके पास “MONEY” (धन ) हो |
A जिसके पास व्यक्त करने की “AUTHORITY” (अधिकार ) हो |
N जो व्यक्ति “NEEDY” (जरुरत मंद ) हो |

और आप (FRIENDS) का नाम भी सामिल कर सकते है

F FRIENDS
R RELATIVES
I INSTITUTIONAL FRIENDS
E EMPLOYEE
N NEIGHBOUR
D DREAMER
S STRANGERS

List बनाने के माध्यम

  • टेलीफोन
  • फोटो /वीडियो एल्बोम
  • विसिटिंग कार्ड डायरी
  • आमंत्रण पत्र की सूचि
  • AMBITIOUS
  • PRODUCT NEEDY

3. INVITATION (आमंत्रित करना )

Invitation

Invitation safe shop 8 step training का तीसरा मुख्य काम है, जिसमे सैफ शॉप बिजनस प्लान दीखाने लिए लोगों को आमंत्रित करना होता है | अक्सर देखा गया है की जब भी कोई व्यक्ति सैफ शॉप जॉइन करता है तो बहुत जोश जुनून के साथ काम करना चाहता है और जोश जोश मे जाके अपने रिस्तेदारों और परिचित लोगों को बताना सुरू कर देता है की हमारे पास लाखों रुपये आने वाले है मै बहुत जल्दी अमीर होने वाला हूँ  यह आमंत्रित करने का तरीका बिल्कुल गलत है |

अपने बिजनस के बारे मे कुछ भी बताने से पहले ये जान ले की अगले व्यक्ति के जीवन मे क्या चल रहा है कही वह व्यक्ति परेसान तो नहीं है किसी मुसीबत मे तो नहीं है अपने बिजनस के बारे मे कुछ भी बताने से पहले उस व्यक्ति के बारे मे सब कुछ जान ले फिर उसी तरीके से बात करे जैसे आप पहले करते  थे

बातचीत के दौरान आप मुख्य F.O.R.M.के फॉर्मूले का इस्तेमाल करे यहा पर (F) का मतलब FAMILY से है तो आप सबसे पहले उनके परिवार के बारे मे जाने की उनके परिवार मे सब ठीक चल रहा है उनके परिवार के सभी लोग ठीक ठाक है की नहीं फिर उसके बाद (O) यानि की OCCUPATION की बात करे उनके व्यवसाय की बात करे की आज कल वो क्या कर रहे है फिर (R) यानि की उनका RECREATION प्रतिकिरीय (इच्छा) जाने और अंत मे (M) यानि की मनी की बात करे की वो अपने व्यसाय से कितना काम लेते है |

फिर उनको बताए की आप सैफ शॉप मे जुड़ कर अपने काम को करते हुए part टाइम मे सैफ शॉप से पैसा काम सकते है|

व्यक्ति की प्राथमिकता की पहचान करे | व्यक्ति के एजुकेशन टेक्नोलोगी FASHION इंकम आधारित मुद्दों पर बात करे | जाननें की कोशिश करे उनको किस चीज की जरूरत है और उसी के हिसाब से संकेत दे तथा जैसे की व्यक्ति की जिज्ञासा बड़े मीटिंग की तिथि तय कर ले और उनको अपने सेमेनार मे आने के लिए के लिए इन्वाइट कर दे | 

आमंत्रित करते समय क्या करे और क्या ना करे |

  • बहुत जल्दी से अपनी बात कहे अधिक जानकारी देने की कोशिश न करे |
  • बार करते समय हिचकिचाए नहीं उत्साहित रहे |
  • लोगों को motivate करें और इस तरह की बात बिल्कुल न करे की छोटा बिजनस है मेम्बर बनाने है कोई स्कीम है |
  • हमेशा जल्दीबाजी दिखाए और लोगों को कभी भी आने के लिए  दबाव न डाले और न ही आग्रह करे |
  • जीतने व्यक्ति आपको मीटिंग मे चाहिए उससे काम से काम दुगुना लोगों को इन्वाइट करे 
  • अपने प्रोडक्ट को बेचना है जैसा कोई भी बात न बोले |

 SHOW THE PLAN ( प्लान दिखाना )

show the plan

प्लान दिखाना SHOW THE PLAN safe shop 8 step training का चौथा और अहम स्टेप है नए लोगों को सैफ शॉप बिजनस का प्लान दिखाना अगर आप सैफ शॉप मे बड़ी कामयाबी पाना चाहते है तो आप अधिक से अधिक लोगों को प्लान दिखाए प्लान दिखने से ही परिणाम आते है और आपकी टीम बनती है  और आप टीम के लोगों को भी प्लान दिखाने  के लिए प्रेरित करे तब आप और जल्दी सैफ शॉप मे कामयाब हो जाएंगे और अधिक धन काम पाएंगे |

प्लान दिखने के तरीके

One-to-One Meeting-(वन आन वन)

यह वह मीटिंग होती है जिसमें दो लोग आमने-सामने या व्यक्ति, दंपति बातचीत करते हैं। आमतौर पर यह मीटिंग सैफ शॉप के प्रेज़न्टैशन लीडर और नए प्रोस्पेक्ट के बीच होती है इस मीटिंग मे निश्चित जगह और समय तय होता है यह मीटिंग आपके घर पर हो सकता है या प्रोस्पेक्ट के घर हो सकता है या दोनों लोग किसी सुविधा जनक जगह पर मीटिंग करते है |

इस तरह की आमने सामने होने वाली मीटिंग मे आपको प्रेज़न्टैशन दिखाने आना चाहिए या तो आप सिख के प्रेज़न्टैशन दिखाए या अपने upline के साथ प्रेज़न्टैशन करने जाए ताकि आपका upline प्रेज़न्टैशन दिखाए और उस समय आप सीखने का प्रयास करे ताकि आपको भी प्लान दिखाने आ जाए और आप अपने downline के साथ प्लान दिखने जाए और यही काम लगातार अपने टीम मे करने की कोशिश करे | इस मीटिंग मे आपको मात्र 45 मिनट या 1घंटे समय लगाना चाहिए   तभी आप बड़ी नेटवर्क एवं बड़ी टीम का निर्माण कर सकते है और अपने सपने को साकार कर सकते है 

One-to-One Meeting का उद्देश्य
  • सैफ शॉप के प्रेज़न्टैशन प्लान  पर चर्चा
  • प्रोस्पेक्ट के doubt को क्लेयर करना 
  • प्रोस्पेक्ट के सपने तथा लक्ष्य को जानना 
  • प्रोस्पेक्ट के साथ सही तरीके से कम्यूनिकेशन करना तथा उनके विश्वास को बढ़ाना 
One-to-One Meeting के फायदे
  • प्रोस्पेक्ट से खुलकर बात करने का मौका मिलता है
  • प्रोस्पेक्ट की गलतफहमियाँ को दूर का मौका मिलता है 
  • अपनी परफॉर्मेंस बेहतर होती है
  • प्रोस्पेक्ट को personal guidance मिलती है
One-to-One Meeting कैसे करें?
  • सबसे पहले यह ते करे की प्रोस्पेक्ट की need क्या है किस वजह से सैफ शॉप के प्लान को देखने के लिए तैयार हुआ है 
  • जिस जगह प्रेज़न्टैशन करने जा रहे है वह का माहौल शांत और comfortable रखें
  • प्रोस्पेक्ट की बात को  ध्यान से सुनें
  • प्रोस्पेक्ट को clear और honest तरीके से प्लान समझाए और अंत मे उनके क्या डाउट है उनके डाउट को क्लेयर करे
हॉल मीटिंग ( venue meeting )

हाल  मीटिंग( venue meeting ) वह मीटिंग होती है जो किसी निर्धारित स्थान (Venue) जैसे होटल हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, बैंक्वेट हॉल, ऑफिस मीटिंग रूम या ऑडिटोरियम में आयोजित की जाती है। इसमें आमतौर पर एक से अधिक लोग या बहुत सारे लोग शामिल होते हैं। हाल मीटिंग बहुत बडा बिजनस करने का सफल और स्मार्ट तरीका होता है जहा पर आप अधिक से अधिक प्रोस्पेक्ट को आमंत्रित करके व्ययसायिक तरीके से presentation को दिखाते है और  इस मीटिंग मे सभी ASSOCIATES खुले विचार से भाग लेते है इसमे आप अपने नए प्रोस्पेक्ट को पहली बार प्रेज़न्टैशन दिखाने के लिए आमंत्रित करते है |

हॉल मीटिंग का उद्देश्य
  • अधिक से अधिक लोगों  को जानकारी देना|
  • बड़े पैमाने पर प्रेज़ेंटेशन या ट्रेनिंग करना|
  • बड़े पैमाने पर  बिज़नेस मीटिंग / सेल्स मीटिंग करना 
  • बड़े स्तर पर सेमिनार,वर्कशॉप या acociate की ट्रैनिंग करना 
  • कंपनी एनाउंसमेंट या रिव्यू मीटिंग
हॉल मीटिंग की विशेषताएँ
  • एक fixed vanue ,होटल हाल,confrence  हाल या ऑफिस मीटिंग रूम होता है
  • अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति होती है 
  • माइक, प्रोजेक्टर, स्क्रीन, साउंड सिस्टम का उपयोग होता है 
  • लोगों की बैठने की व्यवस्थित व्यवस्था
  • लोगों को औपचारिक (Formal) माहौल मिलता है 
हॉल मीटिंग के फायदे
  • एक ही बार मे अधिक से अधिक  लोगों तक बात पहुँचती है
  • आपकी प्रोफेशनल इमेज बनती है
  • लोगों को ट्रेनिंग और प्रेज़ेंटेशन आसान होता है
  • टीम  को बिल्ड करने में मदद मिलती है
हॉल मीटिंग की तैयारी कैसे करें ?
  • सबसे पहले वेन्यू बुक करें|
  • मीटिंग का मुद्दा पहले से  तय करें की मीटिंग मे क्या क्या बात करनी है 
  • मीटिंग के लिए ऑडियो-विज़ुअल,लैपटॉप, प्रजेक्टर  उपकरण चेक करें
  • लोगों के बैठने और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करें ठीक से करे 
  • मुखय रूप से टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें
MEETING सुरू होने से पहले क्या करे
  • अपने प्रोस्पेक्ट का ठीक से वेलकम करे |
  • मीटिंग हाल मे आए सभी एसोसिएट से अपने प्रोस्पेक्ट का परिचय कराए |
  • जिस profession से आपका प्रोस्पेक्ट तालुक रखता हो उसे उसी profession के जुड़े किसी एसोसिएट से परिचय जरूर कराए | जैसे आपका प्रोस्पेक्ट स्टूडेंट है तो किसी स्टूडेंट एसोसिएट से मिलाए |
मीटिंग के दौरान क्या करे
  • मीटिंग के दौरान इस बात का ध्यान दे की आपका प्रोस्पेक्ट आरामदायक तरीके से बैठा है की नहीं उसे कोई किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है और हो सके तो उसे सामने की तरफ बैठाने की कोशिश करे ताकि पूरे प्लान को ध्यान से देख सके और पूरी बात समझ सके |
  • मीटिंग के दौरान आपका अपना इन्वाल्व्मन्ट भी उतना ही जरूरी है जितना की आपके प्रोस्पेक्ट का | जैसे ही मीटिंग सुरू हो और किसी बात पर ताली बजाना उनके सवालों का जवाब देना डायरी लेकर बैठना और उमसे कुछ नोट करना इत्यादि |
मीटिंग के पश्चात क्या करे
  • जैसे ही मीटिंग खत्म हो तुरंत अपने प्रोस्पेक्ट के साथ  अवश्य बैठे और उनके मन मे जो भी सवाल हो उनका ठीक तरीके जवाब दे |
  • आप अपने प्रोस्पेक्ट को अपने किसी सीनियर upline  से एक बार जरूर मिलवाए ताकि उनके बचे हुए सवालों का जवाब मिल सके और आपके सीनियर उनको प्रोत्साहित कर सके |
  • मीटिंग खत्म होने के बाद अपने प्रोस्पेक्ट के साथ अधिक से अधिक समय विताये उनके साथ आप चाय या कॉफी पिए ताकि आपको अपने प्रोस्पेक्ट के बारे नमे और जानकारी मिल सके की उनके दीमाक मे और  कोई डाउट तो नहीं और उनको पूरी तरीके से संतुष्ट करके ही मीटिंग हाल से बाहर जाने दे |

FOLLOW UP करना

Follow Up karna

follow up करना safe shop 8 step training का पाँचवा स्टेप है जो की सबसे अहम है अभी तक आपने जो कुछ भी किया वो सिर्फ 10% काम है अभी 90 % काम बचा हुआ है जो हम follow up मे पूरा करेंगे |

अक्सर आपका प्रोस्पेक्ट मीटिंग देखने के बाद तुरंत निर्णय नहीं लेता वह घर जाकर आराम से प्लान के बारे मे सोचता है और उसके मन मे बिजनस प्लान को लेकर बहुत सारे सवाल आते है और वह अपने किसी रिस्तेदार ,दोस्त या किसी पड़ोसी से जवाब लेने की कोशिश करता है जबकि आपके प्रोस्पेक्ट के रिस्तेदार या दोस्त को बिजनस प्लान के बारे मे कोई जानकारी नहीं होता और उसे गलत सलाह मिल जाता है जिससे वो निर्णय लेने मे असमर्थ हो जाता है  इसलिए आप उससे तत्काल मिलकर उसके सवालों का जवाब दे |

Feel, Felt & Found 

जब हम प्रोस्पेक्ट को प्लान शो करते है तो उसके बाद follow up के दौरान प्रोस्पेक्ट से मिलते है तब लोगों के कई तरह के सवाल, समस्या हो सकती है बातचीत के दौरान ज्यादातर समय ये देखा गया है की बातचीत की तकनीक नहीं मालूम होने की वजह से बातचीत अहंकार को चोट पहुचने ,एक दूसरे को नीचा दिखने तथा जोर जबर्जस्ती की हद तक पहुच जाता है इससे बचना चाहिए इसके लिए triple f तकनीक का प्रयोग करना हमेशा फायेदे मंद होगा  और किसी विवाद के आप अपनी बातों को प्रभावी ढंग से कह पाएंगे |

FEEL महसूस होना
मै समझ सकता हूँ आप कैसे महसूस कर रख़े है इन शब्दों के इस्तेमाल से आपके प्रोस्पेक्ट को पता चलेगा की आपने उनकी सारी बातें ध्यान से सुनी है और आप उनकी हर बात की कदर करते है  

FELT महसूस हुआ
मै आपसे पहले जुड़े दूसरे व्यक्ति ने भी ऐसा ही महसूस किया था या मैंने भी ऐसा ही महसूस किया था ऐसा कह कर आप ये बता रहे है की यह विचार सामान्य है इसका मतलब है इस्थति बदल सकती है 

FOUND पता चला या पाया
मैंने उन लोगों में पता चला ही यह चीज इस तरह है और मै वह लोग इसी बात से सहमत है |

FOLLOW UP के लिए कुछ जरुरी सुझाव 

  • सेमीनार खत्म होने के बाद अपने प्रोस्पेक्ट से पुनः मिलने का समय जरूर ले ले |ताकि आप ठीक तरह से follow up कर सके |
  • आपके रिजल्ट तभी अच्छे आएंगे जब आप प्रोस्पेक्ट का 24 से 72 घंटों के अंदर follow up  करेंगे |
  • आप जब भी follow up  के लिए जाए तो अकेले न जाए अपने किसी सीनियार के साथ जाए 
  • अपने पूरे किट या टूल्स के साथ जाए |
  • अपने प्रोस्पेक्ट के सवाल का ठीक तरीके जवाब दे ताकि वो आपसे संतुस्त हो जाए और आपके  साथ बिजनस करने के लिए  रेडी हो जाए |

100% यूजर

100% user

सैफ शॉप 8 स्टेप ट्रैनिंग का 6वाँ  स्टेप है 100% यूजर बनना इसका मतलब होता है की आप कंपनी के सभी नियमों का पालन करे कंपनी के प्रोफाइल के पूरी जानकारी रखे ,और कंपनी के सभों प्रोडक्ट की जानकारी रकहे और उन सभी प्रोडक्ट को 100% use करे  सभी टूल्स तथा  किट का  ठीक से प्रयोग करे कंपनी की  वेबसाईट का नियमित रूप से उपयोग करना और अपने टीम का समय समय पर अध्ययन करे और अपने कमजोर टीम मेम्बर से मुलाकात कर उनकी समस्याओ का समाधान करे कंपनी की उपलब्धियों तथा भविष्य की चर्चा करते रहना नेटवर्क मे जो भी अछेवएमेन्ट की चर्चा करते रहे तथा जानकारी रखे |

BE A TEAM PLAYER (टीम का खिलाडी बनाना )

team player

सैफ शॉप 8 स्टेप ट्रैनिंग का 7 वां  स्टेप है टीम प्लेयर बनना | टीम प्लेयर वह व्यक्ति होता है जो टीम के साथ मिलकर काम करना जानता है और खुद की सफलता से ज़्यादा टीम की सफलता को महत्व देता है। ऐसा व्यक्ति सहयोग, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना के साथ कार्य करता है |दूसरों की मदद करता है और ज़रूरत पड़ने पर सहायता माँगने में भी हिचकिचाता नहीं।अपने विचार स्पष्ट रूप से रखता है और दूसरों की बात ध्यान से सुनता है।

दिए गए काम को समय पर और ईमानदारी से पूरा करता है। बदलाव को स्वीकार करता है और टीम के निर्णयों के साथ चलता है। हर सदस्य का सम्मान करता है और भरोसेमंद रहता है। विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाने में मदद करता है।टीम प्लेयर बनना किसी भी संगठन या समूह में सफलता की कुंजी है, क्योंकि टीमवर्क से बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल किए जा सकते हैं।

टीम प्लेयर होने के फायदे

  • टीम प्लेयर काम की गुणवत्ता बेहतर होती है
  • टीम प्लेयर लक्ष्य जल्दी  को जल्दी प्राप्त कर लेता है 
  • टीम प्लेयर कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बनाता है 

TAPE ( ऑडियो ), BOOK ( पुस्तक ), FUNCTION ( कार्यक्रम )

सैफ शॉप 8 स्टेप ट्रैनिंग का 8 वां  स्टेप है ऑडियो / विडियो सुनना अगर हम डायरेक्ट सेलिंग बिजनस कर रहे है तो सबसे अहम काम है की  अपने सभी sucessfull leaders की आडियो/विडियो सुनना, देखना बहुत ही जरूरी होता है इससे हमे हमारे leaders की संघर्षमय जिंदगी को शुखमय जीवन मे बदलने के गुण विकसित होते है |
हमे अपनी leaders की गुजरी ज़िंदगी से मुसकीलों से हौसलों के साथ लड़ने की शक्ति भी मिलती है और उनकी वर्तमान जीवन से हमे आगे बदने की प्रेरणा मिलती  है |

पुष्तक पढना पड़ेगा

सैफ शॉप मे कामयाब होना है तो आपको पुस्तक पढना ही पड़ेगा अगर आप motivational किताबे पढ़ते है तो आप एक सफल लीडर बन सकते है  जब आप किताबे पढते है तो जरूर कुछ न कुछ सिखते है  अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और अपना बौद्धहिक विकास होता है और अपनी भाषा प्रभावी बनती है इस बुजनेस्स मे सफल होने के लिए ज्यादा पढे लिखे होने की जरूरत नहीं है लेकिन पढ़ते लिखते रहने  की जरूरत है 

FUNCTION में शामिल होना पड़ेगा

इस बिजनस मे काम याब होना है तो सिस्टम के द्वारा जो भी कार्यंक्रम ( function ) आयोजीत होता है उसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और अपनी टीम को भी  कार्यक्रम का हिस्सा बनाए जिससे उनके मन मे सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न हो क्योंकि ऐसे कार्यकर्म मन मस्तिक मे सकरात्मक गहरा असर डालते है और यही असर प्रगति का प्रारम्भिक बिन्दु होता है |

तो दोस्तों ये रही Safe safe shop 8 step training की पूरी जानकारी | अगर आप सेफ शॉप या कोई भी नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ना चाहते है तो आप अपने स्वयं research करे ये ब्लॉग सिर्फ EDUCATIONAL AND INFORMATIONAL PURPOSE के लिए है |
अगर आपको नेटवर्क मार्केटिंग से Related कोई भी जानकारी चाहिए तो आप Humse से ईमेल के जरिये जुड़ सकते है |
Safe Shop क्या है ? जानने के लिए यह पोस्ट पढ़े | 

Latest Post